डगर आपकी है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

गली आपकी है डगर आपकी है.
चले कोई मर्जी मगर आपकी है.

कहे कोई कैसे वो कागज़ गलत है,
लगी जिसपे साहब मुहर आपकी है.

जो मर्जी से अपनी बहाओ तो जाने,
नदी आपकी है लहर आपकी है.

वो सच्ची या झूठी है खुद ही बतायें,
जो अखबार में है खबर आपकी है.

कोई खूबसूरत है कोई नहीं है,
ये सच पूछिये तो नजर आपकी है.

मुहब्बत में हालत इधर जो हमारी,
बताओ हमें क्या उधर आपकी है?

भले ही गजल तो ये हमने कही है,
जमीं आपकी है बहर आपकी है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like