चाह तुम्हारी - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

मुझको कितनी चाह तुम्हारी.
हर पल देखूँ राह तुम्हारी.

मन करता है गीत सुनाऊँ,
और सुनूँ मैं वाह तुम्हारी.

आहत दिल को कितनी राहत,
देती एक निगाह तुम्हारी.

भूल न पाऊँ याद कभी भी,
आह तुम्हारी आह तुम्हारी.

सागर गहरा या तुम गहरे,
कैसे पाऊँ थाह तुम्हारी.

आओ-देखो-जानो मुझको,
कितनी है परवाह तुम्हारी.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like