बिना आवाज़ की बातें - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

कभी कुछ राज की बातें कभी एतराज की बातें,
हमारे यार की बातें अलग अंदाज की बातें.

भले वो कैद में है पर अभी हिम्मत नहीं हारा,
करे वो आसमाँ की तो कभी परवाज की बातें.

मुहब्बत की जो बातें हैं महज़ बातें नहीं होतीं,
वो होतीं गीत-गजलों की सुरों की साज की बातें.

अगर हम राज की बातें बता देते किसी को भी,
नहीं फिर राज रहती हैं कभी भी राज की बातें.

जरूरत ही नहीं लफ्जों की होती है मुहब्बत में,
दो दिल आपस में कर लेते बिना आवाज की बातें.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like