आदतों में शामिल है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

तू तो अब आदतों में शामिल है.
छोड़ दूँ तुझको ये तो मुश्किल है.

मेरा उठने का मन नहीं करता,
तेरी यादों की ऐसी महफ़िल है.

पार मझधार कर लिया मैंने,
अब तो बस पास में ही साहिल है.

कोई इस दिल को कैसे समझाये,
मानता कब किसी की ये दिल है.

तेरे काबिल हूँ ये न जानूँ मैं,
पर तू हर तरह मेरे काबिल है.

हाथ रच मेंहदी या लहू से तू,
जो भी चाहे वो तुझको हासिल है.

साथ वो है तो कौन रोकेगा,
अब तो बस मैं हूँ-मेरी मंज़िल है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like