अब तो यह भी याद नहीं - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

कबसे अपने बीच सहज सा हो पाया संवाद नहीं.
कब संवाद हुआ था पहले अब तो यह भी याद नहीं.

माना इक-दूजे को अब भी हम दोनों दिल से चाहें,
पर अपनी चाहत में अब क्यों पहले सा उन्माद नहीं.

जो कुछ भी महसूस किया है हमने तुमसे कह डाला,
इसमें कोई गिला-शिकवा या कोई भी फरियाद नहीं.

तुम भी जो चाहो वो कह दो हम न बुरा मानेंगे पर,
हमने हाले-दिल बतलाया छेड़ा वाद-विवाद नहीं.

कबसे गीतों-गजलों में हम गाते अपनी पीड़ायें,
पर उनका हो पाया अब तक शतप्रतिशत अनुवाद नहीं.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like