बीत गये दिन - कबीर

कबीरकबीर

2 min read · 12.4K reads

बीत गये दिन भजन बिना रे।
भजन बिना रे भजन बिना रे॥

बाल अवस्था खेल गँवायो।
जब यौवन तब मान घना रे॥

लाहे कारण मूल गँवायो।
अजहुं न गयी मन की तृष्णा रे॥

कहत कबीर सुनो भई साधो।
पार उतर गये संत जना रे॥
कबीर
About the poet

कबीर

View profile & all 174 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like