शरार-ए-इश्क सदियों का सफर करता हुआ - कबीर अजमल

कबीर अजमलकबीर अजमल

4 min read · 12.4K reads

शरार-ए-इश्क सदियों का सफर करता हुआ
बुझा मुझ में मुझी को बे-खबर करता हुआ

रमूज़-ए-खाक बाब-ए-मुश्तहर करता हुआ
यूँ ही आबाद सहरा-ए-हुनर करता हुआ

ज़मीन-ए-जुस्तुजू गर्द-ए-सफर करता हुआ
ये मुझ में कौन है मुझ से मफर करता हुआ

अभी तक लहलहाता है वो सब्ज़ा आँख में
वो मौज-ए-गुल को मेयार-ए-नज़र करता हुआ

हरीम-ए-शब में खूँ रोता हुआ माह-ए-तमाम
निगार-ए-सुब्ह किस्सा मुख़्तसर करता हुआ

मेरी मिट्टी को ले पहुँचा दयार-ए-यार तक
गुबार-ए-जाँ तवाफ-ए-चश्म-ए-तर करता हुआ

तकब्बुर ले रहा है इम्तिहाँ फिर अज्म का
सितारों को मेरे जेर-ए-असर करता हुआ

फलक-बोसी की ख्वाहिश ताइर-ए-वहशत को थी
उड़ा है अपनी मिट्टी दर-गुजर करता हुआ
कबीर अजमल
About the poet

कबीर अजमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from कबीर अजमल

  1. अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही था - कबीर अजमल

    अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही थासच बोलने की धुन थी सर-ए-दार मैं ही था

    12.4K reads
  2. बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों का - कबीर अजमल

    बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों कामैं मुंहरिफ तो नही था तेरे उसूलों का

    12.3K reads
  3. हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना था - कबीर अजमल

    हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना थामगर हमें भी उसी से दिया जलाना था

    12.4K reads
  4. हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी का - कबीर अजमल

    हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी काफसील-ए-शब पर भी गुल खिलाए हुआ उसी का

    12.4K reads
  5. इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैं - कबीर अजमल

    इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैंदर्द का सैल-ए-रवाँ था और मैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी