कब तिरे दर्द से दिल ये बे-कल न था

जूही बेगमजूही बेगम

1 min read · 12.4K reads

कब तिरे दर्द से दिल ये बे-कल न था

ऐसी कोई भी साअ'त कोई पल न था

हमनशीं जिस जगह क़त्ल मेरा हुआ

आशियाँ था मिरा कोई मक़्तल न था

उस की उल्फ़त ने ये मो'जिज़ा कर दिया

दिल किसी के लिए इतना पागल न था

उम्र-भर पाँव में आबले ही रहे

ज़िंदगी में कहीं फ़र्श-ए-मख़मल न था

ख़ून इंसाफ़ का हो रहा चार-सू

सिलसिला जब्र का यूँ मुसलसल न था

हर नफ़स याद उस की सताती रही

हिज्र का फ़ैसला भी मुकम्मल न था

तेरी शर्म-ओ-हया तेरी पहचान है

'शामा' माथे पे क्यों तेरा आँचल न था

जूही बेगम
About the poet

जूही बेगम

जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like