जागती हूँ मैं रात-भर तन्हा
ज़िंदगी हो रही बसर तन्हा
ज़िंदगी के अजब दो-राहे पर
कर गया मुझ को राहबर तन्हा
सारी ख़ुशियाँ तो आरज़ी हैं मगर
है फ़क़त दर्द-ए-मो'तबर तन्हा
कितने तारे फ़लक पे हैं लेकिन
चाँद करता है क्यों सफ़र तन्हा
क़ाफ़िले मंज़िलों पे जा पहुँचे
रह गई दिल की रहगुज़र तन्हा
ख़्वाब पलकों पे सो गए सारे
जागती रह गई नज़र तन्हा
शामा ख़ुशियाँ तो बाँट देती हूँ
अश्क पीती हूँ मैं मगर तन्हा








