क्या हुआ सर जो तन से जुदा हो गया
हक़ मोहब्बत का कुछ तो अदा हो गया
ये मुक़द्दर भी कैसी अजब चीज़ है
शाह था जो कभी वो गदा हो गया
सब की आँखों का तारा रहा उम्र-भर
उस ने सच जब कहा तो बुरा हो गया
ज़ख़्म जाने ही कितने हरे हो गए
आज उन से मिरा सामना हो गया
जो वफ़ाओं का पैकर था सब के लिए
लोग कहते हैं वो बेवफ़ा हो गया
तुझ से शिकवा नहीं ऐ मिरे हमनशीं
हाँ मुक़द्दर ही मुझ से ख़फ़ा हो गया
ऐसा रूठा वो मुझ से ऐ ‘शामा’ कि बस
रूह का जिस्म से फ़ासला हो गया








