रस्म-ए-दुनिया मुझ को भी आख़िर निभाना आ गया

जूही बेगमजूही बेगम

1 min read · 12.4K reads

रस्म-ए-दुनिया मुझ को भी आख़िर निभाना आ गया

अपने महसूसात को दिल में दबाना आ गया

बे-ज़बानी ने मिरी बरसों रुलाया ख़ूँ मुझे

लब-कुशा हूँ जब से ठोकर में ज़माना आ गया

बिन तुम्हारे ज़िंदगी थी जैसे इक कोह-ए-गिराँ

तुम मिले हमदम तो जीने का बहाना आ गया

हाँ फ़क़त रंज-ओ-अलम से आश्नाई थी मिरी

तुम जो आए इन लबों को मुस्कुराना आ गया

एक दिन मेरी तरह तड़पोगे तुम भी देखना

गर कहीं दिल को मिरे तुम को भुलाना आ गया

चार-सू रोती बिलकती और तड़पती ज़िंदगी

मैं भला कैसे कहूँ मौसम सुहाना आ गया

इक न इक दिन मैं भी 'शामा' मुस्कुराऊँगी ज़रूर

नक़्श-ए-माज़ी गर मुझे दिल से भुलाना आ गया

जूही बेगम
About the poet

जूही बेगम

जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like