उस कमर के ख़याल में हैं हम

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

उस कमर के ख़याल में हैं हम

बैठे करते हैं सैर-ए-मुल्क-ए-अदम

बे-ख़ुदी हम पे रखियो लुत्फ़-ओ-करम

अपने तईं भूल जाएँ जब तक हम

क्यूँ गुनहगार हो न नौ-ए-बशर

पहले ही चूके हज़रत-ए-आदम

आह इस बहर में हबाब की तरह

अपनी भी ज़िंदगी है कोई दम

दी है धूनी दर-ए-तवक्कुल पर

छोड़ दी हम ने मिन्नत-ए-आलम

देखने भी न पाए क़ातिल को

ज़ख़्म इतने ही लग गए पैहम

नील-गूँ क्यूँ न हो हिसार-ए-रंग

है सियह-पोश ख़ाना-ए-मातम

लुत्फ़ होता जो ऐश में 'जोशिश'

छोड़ देता न सल्तनत अदहम

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like