इन ने पहले-ही-पहल पी है शराब आज के दिन

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

इन ने पहले-ही-पहल पी है शराब आज के दिन

बोलो दिल खोल कर ऐ चंग-ओ-रुबाब आज के दिन

ऐ अजल जा-ए-तरह्हुम है कि ये आशिक़-ए-ज़ार

कूचा-ए-यार में है पा-ए-तुराब आज के दिन

यार बद-मस्त हुआ सब पे छिड़कता है शराब

तह कर ऐ वाइज़-ए-शहर अपनी किताब आज के दिन

रोज़-ए-नौ-रोज़ है मिलते हैं सभी आपस में

कोई करता है किसी पर भी इताब आज के दिन

ईद-ए-क़ुर्बां है बुताँ क्यूँ नहीं सरगर्म-ए-जफ़ा

क़त्ल-ए-उश्शाक़ समझते हैं सवाब आज के दिन

दूर दौर-ए-लब-ए-जानाँ है अजब क्या 'जोशिश'

मय-कदे शहर के होवे जो ख़राब आज के दिन

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like