दीवाना हूँ मुझे न तसाहुल से बाँधिए

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

दीवाना हूँ मुझे न तसाहुल से बाँधिए

हाथों को ख़ूब रिश्ता-ए-काकुल से बाँधिए

अहल-ए-चमन को इतना परेशाँ न कीजिए

बिखरे हुए ये बाल हैं सुम्बुल से बाँधिए

हरगिज़ न होजिए कस-ओ-ना-कस से मुल्तजी

इस ग़म-कदे में ध्यान तवक्कुल से बाँधिए

ये ख़ूब जानता हूँ कसी को करोगे क़त्ल

ख़ंजर कमर में आप तजाहुल से बाँधिए

इस गुलशन-ए-जहान में बद-अहद हैं सभी

बुलबुल यहाँ न अहद किसी गुल से बाँधिए

अहवाल एक है दिल-ए-वहशत-सरिश्त का

या जुज़ से बाँधिए इसे या कुल से बाँधिए

'जोशिश' तू इस तरह की ज़मीनों में याद रख

मज़मूँ जो बाँधिए सो तअम्मुल से बाँधिए

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like