दिल में हर-चंद है ख़याल उस का

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

दिल में हर-चंद है ख़याल उस का

नज़र आता नहीं जमाल उस का

वो जो थी बे-ख़ुदी सो है मौजूद

हिज्र से कम नहीं विसाल उस का

हो चुका है जिगर-पसंद मिज़ा

दिल को माँगे है ख़त्त-ओ-ख़ाल उस का

शैख़ अगर सामने हो मस्तों के

नज़र आ जाए सब कमाल उस का

हम पड़े इक ज़वाल में 'जोशिश'

देख कर हुस्न-ए-बे-ज़वाल उस का

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like