छोड़ दे मार लात दुनिया को

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

छोड़ दे मार लात दुनिया को

कुछ नहीं है सबात दुनिया को

हाथ आई है जिस को दौलत-ए-फ़क़्र

उन ने मारी है लात दुनिया को

ज़ाल-ए-दुनिया ही सा है वो बद-ज़ात

जो कहे नेक-ज़ात दुनिया को

दाम-ए-उल्फ़त में सब को खींचे है

आ गई है ये घात दुनिया को

पुश्त-ए-पा मारे मसनद-ए-जम पर

जो लगाए न हाथ दुनिया को

तू जो मरता है उस पर ऐ 'जोशिश'

ले गया कोई साथ दुनिया को

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like