अहल-ए-जहाँ के मिलने से हम एहतिराज़ कर

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

अहल-ए-जहाँ के मिलने से हम एहतिराज़ कर

बैठे हैं गोशा-गीर हो इस दिल से साज़ कर

सूरत उसी की है मुतजल्ली हर एक में

देखे जो कोई चश्म-ए-हक़ीक़त को बाज़ कर

सज्दा जिसे करें हैं हर-सू है जल्वा-गर

जीधर तिरा मिज़ाज हो ऊधर नमाज़ कर

गो आसमान पर भी उड़ा तू तो क्या हुआ

मैं कौन हूँ कहाँ हूँ ये भी इम्तियाज़ कर

कल एक पल भी तू न थमा उस के रू-ब-रू

ऐ अश्क क्या मिला तुझे इफ़शा-ए-राज़ कर

'जोशिश' हो जब तलक कि हक़ीक़त से तुझ को राह

तब तक बराए-शुग़्ल तू सैर-ए-मजाज़ कर

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like