ये दौर-ए-ख़िरद है दौर-ए-जुनूँ इस दौर में जीना मुश्किल है - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

5 min read · 12.4K reads

ये दौर-ए-ख़िरद है दौर-ए-जुनूँ इस दौर में जीना मुश्किल है
अंगूर की मय के धोके में ज़हराब का पीना मुश्किल है

जब नाख़ुन-ए-वहशत चलते थे रोके से किसी के रुक न सके
इक चाक-ए-दिल-ए-इंसानियत सीते हैं तो सीना मुश्किल है

इक सब्र के घूँट से मिट जाती सब तिश्ना-लबों की तिश्ना-लबी
कम-ज़र्फी-ए-दुनिया के सदक़े ये घूँट भी पीना मुश्किल है

वो शोला नहीं जो बुझ जाए आँधी के एक ही झोंके से
बुझने का सलीक़ा आसाँ है जलने का क़रीना मुश्किल है

करने को रफ़ू कर ही लेंगे दुनिया वाले सब ज़ख़्म अपने
जो ज़ख़्म दिल-ए-इंसाँ पे लगा उस ज़ख़्म का सीना मुश्किल है

वो मर्द नहीं जो डर जाए माहौल के ख़ूनीं मंज़र से
उस हाल में जीना लाज़िम है जिस हाल में जीना मुश्किल है

मिलने को मिलेगा बिल-आख़िर ऐ अर्श सुकून-ए-साहिल भी
तूफ़ान-ए-हवादिस से लेकिन बच जाए सफ़ीना मुश्किल है
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.3K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल