हवादिस पर न ऐ नादाँ नज़र कर - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

4 min read · 12.4K reads

हवादिस पर न ऐ नादाँ नज़र कर
क़ज़ा से जंग बे-ख़ौफ़-ओ-ख़तर कर

मुआफ़ी भी सज़ा से कम नहीं है
बस अब इस दरगुज़र से दरगुज़र कर

जहाँ डूबी थी कश्ती आरज़ू की
उसी गिर्दाब में निकली उभर कर

कभी तो माइल-ए-तर्क-ए-सितम हो
कभी मुझ पर करम की भी नज़र कर

गुज़ारा तो यहाँ मुश्किल है ऐ दिल
मगर अब जिस तरह भी हो गुज़र कर

वो मुझ ख़ूनीं-कफ़न से पूछते हैं
कहाँ जाने लगे हो बन-सँवर कर

वही हस्ती का चक्कर है यहाँ भी
भँवर ही में रहे हम पार उतर कर

मिरी मुख़्तारियों के साथ या-रब
मिरी मजबूरियों पर भी नज़र कर

नए आलम इधर भी हैं उधर भी
यही देखा दो-आलम से गुज़र कर

बयान-ए-दर्द-ए-दिल ऐ जोश कब तक
ख़ुदा-रा अब ये क़िस्सा मुख़्तसर कर
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.3K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like