उसके पहलू से लग के चलते हैं - जॉन एलिया

जॉन एलियाजॉन एलिया14 Sept 1931 – 8 Sept 2004

2 min read · 12.4K reads

उसके पहलू से लग के चलते हैं
हम कहीं टालने से टलते हैं

मै उसी तरह तो बहलता हूँ
और सब जिस तरह बहलतें हैं

वो है जान अब हर एक महफ़िल की
हम भी अब घर से कम निकलते हैं

क्या तकल्लुफ्फ़ करें ये कहने में
जो भी खुश है हम उससे जलते हैं
जॉन एलिया
About the poet

जॉन एलिया

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like