मैं शिकार हूँ किसी और का मुझे मारता कोई और है - जियाउल हक़ क़ासमी

जियाउल हक़ क़ासमीजियाउल हक़ क़ासमी

6 min read · 12.4K reads

मैं शिकार हूँ किसी और का मुझे मारता कोई और है
मुझे जिस ने बकरी बना दिया वो तो भेड़िया कोई और है

कई सदियाँ भी गुज़र गईं मैं तो उस के काम न आ सका
मैं लिहाफ़ हूँ किसी और का मुझे ओढ़ता कोई और है

मुझे चक्करों में फँसा दिया मुझे इश्क़ ने तो रूला दिया
मैं तो माँग थी किसी और की मुझे माँगता कोई और है

मैं टंगा रहा था मुंडेर पर कि कभी तो आएगा सेहन में
मैं तो मुंतज़िर किसी और का मुझे घूरता कोई और है

सर-ए-बज़्म मुझ को उठा दिया मुझे मार मार लिटा दिया
मुझे मारता कोई और है वले हाँफ़्ता कोई और है

मुझे अपनी बीवी पे फ़ख़्र है मुझे अपने साले पे नाज़ है
नहीं दोष दोनों का इस में कुछ मुझे डाँटता कोई और है

मैं तो फेंट फेंट के फट गया मैं फटा हुआ वही ताश हूँ
मुझे खेलता कोई और है मुझे फेंटता कोई और है

मिरे रोब में तो वो आ गया मिरे सामने तो वो झुक गया
मुझे लात खा के हुई ख़बर मुझे पिटता कोई और है

है अजब निज़ाम ज़कात का मिरे मुल्क में मिरे देस में
इसे काटता कोई और है इसे बाँटता कोई और है

जो गरजते हो वो बरसते हों कभी ऐसा हम ने सुना नहीं
यहाँ भूँकता कोई और है यहाँ काटता कोई और है

अजब आदमी है ये ‘क़ासमी’ इसे बे-कुसूर ही जानिए
ये तो डाकिया है जनाब-ए-मन इसे भेजता कोई और है
जियाउल हक़ क़ासमी
About the poet

जियाउल हक़ क़ासमी

Renowned poet and columnist. Qasmi had done his Masters in Urdu literature. He had a great sense of humour which he used in his poetry and earned fame. Rag-i-Zarafat, Zia Paashian and Chhairr Khaanian are some of his works. He also edited the country’s first…

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश