वो सफ़र - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

5 min read · 12.4K reads

हम अहिंसा के शुभ गीत गाते रहे,
पंथ हिंसा का तुमने न छोड़ा मगर!

कितने दीपक बुझे हैं तुम्हें क्या पता,
कितनी माँगों का सिंदूर है लापता!
युद्ध की अनवरत त्रासदी देखकर,
अब समूचा जगत है खड़ा काँपता।

सोच लो बैठकर, प्यार से मान लो,
है ख़्रतरनाक नाज़ुक बड़ी ये डगर।
हम अहिंसा के शुभ गीत गाते रहे,
पंथ हिंसा का तुमने न छोड़ा मगर!

तुम हमेशा ही गुलशन उजाड़ा किये,
काम बनता हुआ सब बिगाड़ा किये।
रागिनी चैन की गूँजती थी जहाँ,
स्वर्ग-सी भूमि को भी अखाड़ा किये।

हमने सावन की पावन घटाएँ रचीं,
तुम सिरजते रहे जेठ की दोपहर।
हम अहिंसा के शुभ गीत गाते रहे,
पंथ हिंसा का तुमने न छोड़ा मगर!

बैठकर बस में दिल्ली से हम थे चले,
दिल में उल्फ़त-भरा एक पैग़ाम था।
तुमने बाँचा नहीं, तुमने जाँचा नहीं,
दोस्ती का नया एक आयाम था।

जिसका आग़ाज़ था मुस्कुराहट-भरा,
आँसुओं पर हुआ ख़त्म था वो सफ़र!
हम अहिंसा के शुभ गीत गाते रहे,
पंथ हिंसा का तुमने न छोड़ा मगर!
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

    अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

    12.3K reads
  2. अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

    12.4K reads
  3. बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

    12.3K reads
  4. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  5. उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

    आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like