उजाले की जीत - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

4 min read · 12.3K reads

मुख़ालिफ़ हवाओं के बीच
आसान नहीं होता,
अँधेरे की महफ़िल में
रौशनी लिखना!

मगर वो नन्हा-सा दिया
रातभर लिखता रहा
पुरहौस...
रोशनी की इबारत
अँधेरे की छाती पर।

हवाएँ,
झपटती रहीं
उजास-उगलती लेखनी पर।

लेखनी डगमगायी,
फिर सँभली...
और जगमगायी!

दिये का संघर्ष देखते-देखते
मैं नींद के आगोश में
खो गया,
और चादर तानकर
सो गया।

सुबह,
जब आँख खुली
तो दिये की रोशन ‘पाण्डुलिपि’
सूरज के रूप में
प्रकाशित मिली!

उसका संदेश
कितना प्रखर था,
मौन होकर भी
मुखर था
कि-
अँधेरे के ख़िलाफ़ संघर्ष में
हमें हिम्मत नहीं खोनी है
क्योंकि-
जीत तो आख़िर
उजाले की ही होनी है!!
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

    अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

    12.4K reads
  2. अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

    12.4K reads
  3. बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

    12.4K reads
  4. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  5. उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

    आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like