न ताबे-मस्ती न होशे-हस्ती कि शुक्रे-नेमत अदा करेंगे - जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादीजिगर मुरादाबादी6 Apr 1890 – 9 Sept 1960

7 min read · 12.4K reads

न ताबे-मस्ती[1] न होशे-हस्ती[2] कि शुक्रे-ने’मत[3]अदा करेंगे
ख़िज़ाँ[4] में जब है ये अपना आलम[5] बहार आई तो क्या करेंगे

हर एक ग़म को फ़रोग़ [6]देकर यहाँ तक आरस्ता[7] करेंगे
वही जो रहते हैं दूर हमसे ख़ुद अपनी आग़ोश वा[8]करेंगे

जिधर से गुज़रेंगे सरफ़रोशाना-कारनामे[9] सुना करेंगे
वो अपने दिल को हज़ार रोकें मिरी मोहब्बत का क्या करेंगे

न शुक्रे-ग़म ज़ेरे-लब करेंगे, न शिक्वा-ए-बरमला [10]करेंगे
जो हमपे गुज़रेगी दिल ही दिल में कहा करेंगे सुना करेंगे

ये ज़ाहिरी[11] जल्वा-हाय रंगीं[12] फ़रेब कब तक दिया करेंगे
नज़र की जो कर सके न तस्कीं[13] वो दिल की तस्कीन क्या करेंगे

वहाँ भी आहें भरा करेंगे, वहाँ भी नाले[14] किया करेंगे
जिन्हें है तुझसे ही सिर्फ़ निस्बत[15] वो तेरी जन्नत का क्या करेंगे

नहीं है जिनको मजाले-हस्ती[16]सिवाए इसके वो क्या करेंगे
कि जिस ज़मीं के हैं बसने वाले उसे भी रुस्वा किया करेंगे

हम अपनी क्यों तर्ज़े-फ़िक्र[17] छोड़ें हम अपनी क्यों वज़अ़-ख़ास [18] बदलें
कि इन्क़िलाबाते-नौ-ब-नौ [19] तो हुआ किए हैं हुआ करेंगे

ये सख़्ततर इश्क़ के मराहिल[20] ये हर क़दम पर हज़ार एहसाँ
जो बच रहे तो जुनुँ के हक़ में[21] जिएँगे जब तक दुआ करेंगे

ये ख़ामकाराने- इश्क़[22] सोचें ये शिक्वा-संजाने-हुस्न[23] समझें
कि ज़िन्दगी ख़ुद हसीं न होगी तो फिर तवज्जुह वो क्या करेंगे

ख़ुद अपने ही सोज़े -बातिनी[24] से निकाल इक शम्ए-ग़ैर-फ़ानी[25]
चिराग़े दैरो-हरम[26] तो ऐ दिल जला करेंगे बुझा करेंगे
जिगर मुरादाबादी
About the poet

जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादी (उर्दू: جِگر مُرادآبادی‎), एक और नाम: अली सिकंदर (1890–1960), 20 वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध उर्दू कवि और उर्दू गजल के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक। उनकी अत्यधिक प्रशंसित कविता संग्रह "आतिश-ए-गुल" के लिए उन्हें 1958 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्…

View profile & all 76 Poems / Stories

More from जिगर मुरादाबादी

  1. अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रे - जिगर मुरादाबादी

    अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रेतो फिर ये कैसे कटे ज़िन्दगी कहाँ गुज़रे

    12.4K reads
  2. अब तो यह भी नहीं रहा अहसास - जिगर मुरादाबादी

    अब तो यह भी नहीं रहा अहसासदर्द होता है या नहीं होता

    12.4K reads
  3. अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इंसान के बस का काम नहीं - जिगर मुरादाबादी

    अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इन्सान के बस का काम नहींफ़ैज़ाने-मोहब्बत[1] आम सही, इर्फ़ाने-मोहब्बत[2] आम नहीं

    12.4K reads
  4. आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं - जिगर मुरादाबादी

    आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं।जैसे हर शै में किसी शै की कमी पाता हूँ मैं॥

    12.4K reads
  5. आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर था - जिगर मुरादाबादी

    आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर थाआया जो मेरे सामने मेरा ग़ुरूर था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश