नदी बावरी - जेन्नी शबनम

जेन्नी शबनमजेन्नी शबनम16 Sept 1966

5 min read · 12.4K reads

1.
नद से मिली
भोरे-भोरे किरणें
छटा निराली।
2.
गंगा पवित्र
नहीं होती अपवित्र
भले हो मैली।
3.
नदी की सीख-
हर क्षण बहना
नहीं थकना।
4.
राजा या रंक
सबके अवशेष
नदी का अंक।
5.
सदा हरती
गंगा पापहरणी
जग के पाप।
6.
नदी का धैर्य
उसकी विशालता,
देती है सीख।
7.
दुःखहरणी
गंगा निर्झरनी
पापहरणी।
8.
अपना प्यार
बाँटती धुआँधार
प्यारी नदियाँ।
9.
सरिता-घाट
तन अग्नि में भस्म
अंतिम सत्य।
10.
सबके छल
नदी है समेटती
कोई न भेद।
11.
सरजू तीरे
महाकाव्य सर्जन
तुलसीदास।
12.
तड़पी नदी
सागर से मिलने,
मानो हो पिया।
13.
बेपरवाह
मिलन को बेताब
नदी बावरी।
14.
सिंधु से मिली
सर्प-सी लहराती
नदी लजाती।
15.
नदियाँ प्यासी
प्रकृति का दोहन
इंसान पापी।
16.
तीन नदियाँ
पुराना बहनापा
साथ फिरती।
17.
बढ़ी आबादी
कहाँ से लाती पानी
नदी बेचारी।
18.
नदी का तट
सभ्यता व संस्कृति
सदियाँ जीती।
जेन्नी शबनम
About the poet

जेन्नी शबनम

जन्म : १६नवम्बर, १९६६ को भागलपुर, बिहार में शिक्षा : एम.ए, एल एल.बी, पी एच. डी व्यवसाय: अधिवक्ता, समाज सेवा संप्रति: कोषाध्यक्ष, अंगिका डेवलपमेंट सोसाइटी, बिहार, सचिव, वी.भी.कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, भागलपुर, बिहार अधिवक्ता, नई दिल्ली।

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like