साझी कविता - जेन्नी शबनम

जेन्नी शबनमजेन्नी शबनम16 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

साझी कविता
रचते-रचते
ज़िंदगी के रंग को
साझा देखना
साझी चाह है
या साझी ज़रूरत?
साझे सरोकार भी हो सकते हैं
और साझे सपने भी
मसलन
प्रेम, सुख, समाज, नैतिकता, पाप, दंड, भूख, आत्मविश्वास
और ऐसे ही अनगिनत-से मसले,
जवाब साझे तो न होंगे
क्योंकि सवाल अलग-अलग होते हैं
हमारे परिवेश से संबद्ध
जो हमारी नसों को उमेठते हैं
और जन्म लेती है साझी कविता,
कविता लिखना एक कला है
जैसे कि ज़िंदगी जीना
और कला में हम भी बहुत माहिर हैं
कविता से बाहर भी
और ज़िन्दगी के अंदर भी !

(जुलाई 26, 2012)
जेन्नी शबनम
About the poet

जेन्नी शबनम

जन्म : १६नवम्बर, १९६६ को भागलपुर, बिहार में शिक्षा : एम.ए, एल एल.बी, पी एच. डी व्यवसाय: अधिवक्ता, समाज सेवा संप्रति: कोषाध्यक्ष, अंगिका डेवलपमेंट सोसाइटी, बिहार, सचिव, वी.भी.कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, भागलपुर, बिहार अधिवक्ता, नई दिल्ली।

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like