हँस रहा हूँ वक़्त पर - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

4 min read · 12.4K reads

कैसे-कैसे गीत गाए जा रहे हैं,
सुन रहा हूँ, हँस रहा हूँ वक़्त पर।

बेवजह वो गुनगुनाए जा रहे हैं,
सुन रहा हूँ, हँस रहा हूँ वक़्त पर।

फटेहाली, ठण्ड, ठिठुरन, मौत,
गुस्सा इस तरफ की बस्तियों में,
उस तरफ डमरू बजाए जा रहे हैं,
सुन रहा हूँ, हँस रहा हूँ वक़्त पर।

ये अजनबी मस्तियों की लहर,
क्यों है मसखरी का यह जुनून,
बेसुरे सरगम सुनाए जा रहे हैं,
सुन रहा हूँ, हँस रहा हूँ वक़्त पर।

कुर्सियों वाली ज़मीनों में दफ़न
दौलत हड़पने की बड़ी जद्दोजहद,
दाँव सारे आजमाए जा रहे हैं,
सुन रहा हूँ, हँस रहा हूँ वक़्त पर।

रास आने लगा है हर शख़्स को
अब तो अमावस का अन्धेरा,
सुना है, दीए बुझाए जा रहे हैं,
सुन रहा हूँ, हँस रहा हूँ वक़्त पर।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.3K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like