अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads

अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो
पढ़ो पहाड़ा भाईजी।
चुनाव चुक्का-मुक्का, लिक्खो
नया पहाड़ा भाईजी।

दिल्ली दाँत निपोरे टुकटुक
जो जीते, सबके जी धुकधुक
सुकपुक-सुकपुक पारा डोले
फूँके डाढ़ा भाईजी।

विदुर बिदोरे होंठ, कान से
खोंट खँगालें
इधर जाल, फिर उधर जाल
टप्पे-टप्प डालें
जय हो दिन्नानाथ
हुई ताधिन्ना धिन्ना, बिना बिमारी
छानैं काढ़ा भाईजी।

झनझन्ना सइकिल, हत्थी हत्थे से बाहर
छकछक्का पँजा पर अम्मा की डौंड़ाहर
फुलवा फुसरावै आगे तौ
चिल्ला जाड़ा भाईजी।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  2. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  3. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  4. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads
  5. एक दिवस और - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आज सुबह आया था, रहा शाम तक, वह भी चला गया,एक दिवस और।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like