प्रकृति का हर रंग माँ पहचानती है - जय कृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

शीत का मौसम
ठिठुरती काँपती है |
बड़े होने तक -
हमें माँ ढांपती है |

हरा है स्वेटर मगर
मैरून बुनती है ,
नज़र धुँधली है मगर
माँ कहाँ सुनती है ,
कभी कंधे तो -
कभी कद नापती है |

रात -दिन बिखरा हुआ
माँ घर सजाती है ,
बाद्य यंत्रों के बिना
निर्गुण सुनाती है ,
पढ़ नहीं सकती
कथाएं बाँचती है |

जानती रस्में -
प्रथाएं जानती है ,
प्रकृति का हर रंग
माँ पहचानती है ,
सीढियाँ चढ़ते -
उतरते हाँफती है |


पिता कम्बल और
हम हैं शाल ओढ़े ,
भाग्य में उसके
अँगीठी और मोढ़े ,
माँ हमारा मन
परखती -जाँचती है |

एक चिड़िया की तरह
माँ घोंसला बुनती ,
वह हमारा सुर सुगम -
संगीत सा सुनती ,
उत्सवों में संग
बहू के नाचती है |
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like