देखकर तुमको फिरोजी दिन हुए - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads



तुम्हें देखा
भूल बैठा मैं
काव्य के सारे सधे उपमान |
ओ अपरिचित !
लिख रहा तुमको
रूप का सबसे बड़ा प्रतिमान |

देख तुमको
खिलखिलाते फूल
जाग उठती शांत जल की झील ,
खिड़कियों को
गन्ध कस्तूरी मिली
जल उठी मन की बुझी कंदील ,
इन्द्रधनु सा
रूप तेरा देखकर
हो रहे पागल हिरन ,सीवान |


मौन जंगल सज
रहीं संगीत संध्याएं
खुले चिड़ियों के नये स्कूल,
कभी रक्खे थे
किताबों में जिन्हें
मोरपंखों को गये हम भूल ,
तू शरद की
चाँदनी शीतल
और हम दोपहर के दिनमान |


हाशिए नीले ,हरे होने लगे
लौट आये
फिर कलम के दिन,
कल्पनाओं के
गुलाबी पंख ओढ़े
हम तुम्हें लिखने लगे पल -छिन
हमें जाना था
मगर हम रुक गये
खोलकर बांधा हुआ सामान |


देखकर तुमको
फिरोजी दिन हुए
हवा में उड़ता हरा रुमाल ,
फिर कहीं
गुस्ताख भौरें ने छुआ
फूल का बायां गुलाबी गाल ,
सज गए फिर
मेज़ ,गुलदस्ते
पी रहे काफ़ी सुबह से लाँन |
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like