गीली लकड़ी - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

सियासत की सर्द आँधियों में
एक गर्म सोच से डरते हो?
गर आग तापना है
तो तैयार रहो
काले कड़वे धुएँ को
पीने के लिए
पिछली रात अवांछित लकड़ियों के गट्ठर
बाहर छोड़ दिए थे तुमने
सत्ता में मद में चूर
बेफ़िक्री से यूँ ही
पिछली रात सर्द थी
शीत भी पड़ी थी रात
आज कमरे में कड़वा धुँआ भर जाए
तो प्रश्न मत करना
शीत से गीली लकड़ी
नहीं जलती ठीक से
हाँ, यह तुम्हारी कुर्सी ज़रूर सूखी है
जलाकर देखो
शायद शीत का असर
कुछ कम हो
इसपर
वरना उन अवांछित गीली लकड़ियों की आग
जनतंत्र की स्याही है
 
याद रखना!
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like