बर्फ़ के शहर की वीरान गुज़रगाहों पर - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

6 min read · 12.3K reads

बर्फ़ के शहर की वीरान गुज़रगाहों पर
मेरे ही नक़्श-ए-क़दम मेरे सिपाही हैं
मेरा हौसला हैं
ज़िन्दगियाँ
अपने गुनाहों की पनाहगाहों में हैं
रक़्स-कुनाँ
रौशनियाँ
बन्द दरवाज़ों की दर्ज़ों से टपकती हुई
क़तरा-क़तरा
शब की दहलीज़ पे गिरती हैं, कभी
कोई मदहोश सी लय
जामा में ओढ़ के आती है गुज़र जाती है
रात कुछ और बिफर जाती है

और बढ़ जाती हैं ख़ामोश खड़ी दीवारें
बे-सदा सदियों के चूने से चुनी दीवारें
जो कि माज़ी भी हैं, मुस्तक़बिल भी
जिनके पीछे है कहीं
आतिश-ए-लम्हा मौजूद कि जो
लम्हा मौजूद की हसरत है
मेरी नज़्म की हैरत है,जिसे
ढूँढता फिरता हूँ मैं
घूमता-फिरता हूँ मैं बर्फ़ भरी रात की वीरानी में
अनकही नज़्म की तुग़्यानी में

हैं भँवर कितने, गुहर कितने हैं
कितने इल्ला हैं पस-ए-पर्दा ला
चश्म-ए-नाबीना के आफ़ाक़ में
कितने बेरँग कुरे
कितने धनक रँग खला
कितने सपने हैं कि जो
शहर के तँग पुलों के नीचे
रेस्तोरानों की महक ओढ़ के सो जाते हैं
कितनी नींदें हैं कि जो अपने शबिस्तानों में
वेलियम चाटती हैं
जागती हैं !
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like