अश्कों में धनक - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

6 min read · 12.4K reads

इस रेतले बदन की
झुलसी हुई रगों में
है तेल का तमाशा
और बर्फ़ की तहों में
है सूरजों का गिरिया
या पानियों की दहश्त
या ख़ुशक सालियाँ हैं

महताब से टपकता
तारीकियों का लावा
रुख़्सार दागता है
इस सुबह का सितारा
चिड़ियों के घोंसलों में
बारूद बाँटता है
इन चोटियों पे परचम
अनजान वादियों के
और वादियों पे दाइम
अनजान चोटियों के

सायों की हुक्मरानी
ये मेरे आँसुओं में
रखी हुई धनक है
इस हुस्न की कहानी
नमकीन पानियों की
तसकीन बन रही है
इन सबज़ गुम्बदों पर
बैठे हुए कबूतर
आँखें नहीं झपकते
और बरगदों के पीछे
सोए हुए पैयम्बर
ख़ाबों में जागते हैं

इन आईनों पे मिट्टी
इन खिड़कियों में जाले
ये जाम रेज़ा रेज़ा
ये तिश्ना-लब नवागर
ये बेनवा गदागर
और रेतले बदन की
झुलसी हुई रगों में
है तेल का ख़ज़ाना

इस बर्फ़ की तहों में
इन सूरजों का गिरिया
सैलाब कब बनेगा ?
ये रेत कब धुलेगी ?
इन ख़ुशक टहनियों में
महताब कब बनेगा ?
 
सदियों का बोझ उठाए
सदियों से मुन्तज़िर हैं
क़िरतास-ए-अहमरीं पर
धब्बे से रोशनी के
लारैब-ए-रिसालत
लारैब-ए-सहीफ़े
लेकिन तेरे उजाले
दीमक ही चाटती थी
दीमक ही चाटती है ।
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like