यूँ ही उदास है दिल बेकरार थोड़े ही है - जतिन्दर परवाज़

जतिन्दर परवाज़जतिन्दर परवाज़25 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

यूँ ही उदास है दिल बेकरार थोड़े ही है
मुझे किसी का कोई इंतज़ार थोड़े ही है

नजर मिला के भी तुम से गिला करूँ कैसे
तुम्हारे दिल पे मेरा इख़्तियार थोड़े ही है

मुझे भी नींद न आए उसे भी चैन न हो
हमारे बीच भला इतना प्यार थोड़े ही है

ख़िज़ा ही ढूंढ़ती रहती है दर-ब-दर मुझको
मेरी तलाश मैं पागल बहार थोड़े ही है

न जाने कौन यहाँ साँप बन के डस जाए
यहाँ किसी का कोई ऐतबार थोड़े ही है
जतिन्दर परवाज़
About the poet

जतिन्दर परवाज़

View profile & all 12 Poems / Stories

More from जतिन्दर परवाज़

  1. आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहीं - जतिन्दर परवाज़

    आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहींछोटी-मोटी बात पे रोना ठीक नहीं

    12.4K reads
  2. गुमसम तनहा बैठा होगा - जतिन्दर परवाज़

    गुमसम तनहा बैठा होगासिगरट के कश भरता होगा

    12.4K reads
  3. ज़रा सी देर में दिलकश नज़ारा डूब जाएगा - जतिन्दर परवाज़

    ज़रा सी देर में दिलकश नजारा डूब जाएगाये सूरज देखना सारे का सारा डूब जाएगा

    12.4K reads
  4. शजर पर एक ही पत्ता बचा है - जतिन्दर परवाज़

    शजर पर एक ही पत्ता बचा हैहवा की आँख में चुभने लगा है

    12.4K reads
  5. सहमा-सहमा हर इक चेहरा मंज़र-मंज़र ख़ून में तर - जतिन्दर परवाज़

    सहमा सहमा हर इक चेहरा मंजर मंजर ख़ून में तरशहर से जंगल ही अच्छा है चल चिड़िया तू अपने घर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like