सहमा-सहमा हर इक चेहरा मंज़र-मंज़र ख़ून में तर - जतिन्दर परवाज़

जतिन्दर परवाज़जतिन्दर परवाज़25 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

सहमा सहमा हर इक चेहरा मंजर मंजर ख़ून में तर
शहर से जंगल ही अच्छा है चल चिड़िया तू अपने घर

तुम तो ख़त में लिख देती हो घर में जी घबराता है
तुम क्या जानो क्या होता है हाल हमारा सरहद पर

बेमोसम ही छा जाते हैं बादल तेरी यादों के
बेमोसम ही हो जाती है बारिश दिल की धरती पर

आ भी जा अब जाने वाले कुछ इन को भी चैन पड़े
कब से तेरा रस्ता देखें छत आँगन दीवार-ओ-दर

जिस की बातें अम्मा अब्बू अक्सर करते रहते हैं
सरहद पार न जाने कैसा वो होगा पुरखों का घर
जतिन्दर परवाज़
About the poet

जतिन्दर परवाज़

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like