गुमसम तनहा बैठा होगा - जतिन्दर परवाज़

जतिन्दर परवाज़जतिन्दर परवाज़25 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

गुमसम तनहा बैठा होगा
सिगरट के कश भरता होगा

उसने खिड़की खोली होगी
और गली में देखा होगा

ज़ोर से मेरा दिल धड़का है
उस ने मुझ को सोचा होगा

सच बतलाना कैसा है वो
तुम ने उस को देखा होगा

मैं तो हँसना भूल गया हूँ
वो भी शायद रोता होगा

ठंडी रात में आग जला कर
मेरा रास्ता तकता होगा

अपने घर की छत पे बेठा
शायद तारे गिनता होगा
जतिन्दर परवाज़
About the poet

जतिन्दर परवाज़

View profile & all 12 Poems / Stories

More from जतिन्दर परवाज़

  1. आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहीं - जतिन्दर परवाज़

    आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहींछोटी-मोटी बात पे रोना ठीक नहीं

    12.4K reads
  2. ज़रा सी देर में दिलकश नज़ारा डूब जाएगा - जतिन्दर परवाज़

    ज़रा सी देर में दिलकश नजारा डूब जाएगाये सूरज देखना सारे का सारा डूब जाएगा

    12.4K reads
  3. शजर पर एक ही पत्ता बचा है - जतिन्दर परवाज़

    शजर पर एक ही पत्ता बचा हैहवा की आँख में चुभने लगा है

    12.4K reads
  4. सहमा-सहमा हर इक चेहरा मंज़र-मंज़र ख़ून में तर - जतिन्दर परवाज़

    सहमा सहमा हर इक चेहरा मंजर मंजर ख़ून में तरशहर से जंगल ही अच्छा है चल चिड़िया तू अपने घर

    12.4K reads
  5. ख़्वाब देखें थे घर में क्या-क्या कुछ - जतिन्दर परवाज़

    ख़्वाब देखें थे घर में क्या-क्या कुछमुश्किलें हैं सफर में क्या-क्या कुछ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like