ज़रा सी देर में दिलकश नज़ारा डूब जाएगा - जतिन्दर परवाज़

जतिन्दर परवाज़जतिन्दर परवाज़25 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

ज़रा सी देर में दिलकश नजारा डूब जाएगा
ये सूरज देखना सारे का सारा डूब जाएगा

न जाने फिर भी क्यों साहिल पे तेरा नाम लिखते हैं
हमें मालूम है इक दिन किनारा डूब जाएगा

सफ़ीना हो के हो पत्थर हैं हम अंजाम से वाक़िफ़
तुम्हारा तैर जाएगा हमारा डूब जाएगा

समन्दर के सफ़र में क़िस्मतें पहलू बदलती हैं
अगर तिनके का होगा तो सहारा डूब जाएगा

मिसालें दे रहे थे लोग जिसकी कल तलक हमको
किसे मालूम था वो भी सितारा डूब जाएगा
जतिन्दर परवाज़
About the poet

जतिन्दर परवाज़

View profile & all 12 Poems / Stories

More from जतिन्दर परवाज़

  1. आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहीं - जतिन्दर परवाज़

    आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहींछोटी-मोटी बात पे रोना ठीक नहीं

    12.4K reads
  2. गुमसम तनहा बैठा होगा - जतिन्दर परवाज़

    गुमसम तनहा बैठा होगासिगरट के कश भरता होगा

    12.4K reads
  3. शजर पर एक ही पत्ता बचा है - जतिन्दर परवाज़

    शजर पर एक ही पत्ता बचा हैहवा की आँख में चुभने लगा है

    12.4K reads
  4. सहमा-सहमा हर इक चेहरा मंज़र-मंज़र ख़ून में तर - जतिन्दर परवाज़

    सहमा सहमा हर इक चेहरा मंजर मंजर ख़ून में तरशहर से जंगल ही अच्छा है चल चिड़िया तू अपने घर

    12.4K reads
  5. ख़्वाब देखें थे घर में क्या-क्या कुछ - जतिन्दर परवाज़

    ख़्वाब देखें थे घर में क्या-क्या कुछमुश्किलें हैं सफर में क्या-क्या कुछ

    12.4K reads