ख़्वाब देखें थे घर में क्या-क्या कुछ - जतिन्दर परवाज़

जतिन्दर परवाज़जतिन्दर परवाज़25 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

ख़्वाब देखें थे घर में क्या-क्या कुछ
मुश्किलें हैं सफर में क्या-क्या कुछ

फूल से जिस्म चांद से चेहरे
तैरता है नज़र में क्या-क्या कुछ

तेरी यादें भी अहल-ए-दुनिया भी
हम ने रक्खा है सर में क्या-क्या कुछ

ढंढ़ते हैं तो कुछ नहीं मिलता
था हमारे भी घर में क्या-क्या कुछ

शाम तक तो नगर सलामत था
हो गया रात भर में क्या-क्या कुछ

हम से पूछो न ज़िन्दगी ‘परवाज़’
था हमारी भी नज़र में क्या-क्या कुछ
जतिन्दर परवाज़
About the poet

जतिन्दर परवाज़

View profile & all 12 Poems / Stories

More from जतिन्दर परवाज़

  1. आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहीं - जतिन्दर परवाज़

    आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहींछोटी-मोटी बात पे रोना ठीक नहीं

    12.4K reads
  2. गुमसम तनहा बैठा होगा - जतिन्दर परवाज़

    गुमसम तनहा बैठा होगासिगरट के कश भरता होगा

    12.4K reads
  3. ज़रा सी देर में दिलकश नज़ारा डूब जाएगा - जतिन्दर परवाज़

    ज़रा सी देर में दिलकश नजारा डूब जाएगाये सूरज देखना सारे का सारा डूब जाएगा

    12.4K reads
  4. शजर पर एक ही पत्ता बचा है - जतिन्दर परवाज़

    शजर पर एक ही पत्ता बचा हैहवा की आँख में चुभने लगा है

    12.4K reads
  5. सहमा-सहमा हर इक चेहरा मंज़र-मंज़र ख़ून में तर - जतिन्दर परवाज़

    सहमा सहमा हर इक चेहरा मंजर मंजर ख़ून में तरशहर से जंगल ही अच्छा है चल चिड़िया तू अपने घर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like