दोहा - भाग 8 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद द्विवेदीजानकी प्रसाद द्विवेदी

5 min read · 12.4K reads

ऐसे में कवि जानकी, निज सम्पति तूँ खोय।
अरे बटोही बावरे, गाफिल होय न सोय।।71।।

कर ले यह कवि जानकी, चार दिना को चाय।
फिर तो बहना ही अहै, जलसा-जल सा भाय।।72।।

जिहि के मातुल हरि रहे, पिता इन्द्रसुत आय।
तिन देखत कवि जानकी, काल गयो तिहि खाय।।73।।

जरा सुभट रुज सैन लै, ज्योंही पहुँचो आय।
यौवन नृप कवि जानकी, भाज्यो तज पुर काय।।74।।

अरे मीत कवि जानकी, होय रहौं हुशियार।
छवि मुकता लूटन लगे, आय जरा बट पार।।75।।

अरे मूढ़ कवि जानकी, अजहुँ सोच लै जीय।
कहा ऊजरे कच भये, करै ऊजरौ हीय।।76।।

एक दिना कवि जानकी, जब मरना ही आय।
तब हँसते हँसते मरौ, रोते मरो न भाय।।77।।

कुसुम खिले कवि जानकी, आज मनोहर जौन।
पवन लगे कल धूल में, पतित होंयगे तौन।।78।।

आ कर के कवि जानकी, या असार संसार।
एक बार फल फूल के, को न भयो पतझार।।79।।

दिन बीतत कवि जानकी, पौढ़त-पौढ़त यार।
चिता पौढ़बे के लिए, होय रहौ तइयार।।80।।
जानकी प्रसाद द्विवेदी
About the poet

जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद काशी (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से थे। इनके पिता देवकीनन्दन बड़े रईस व्यक्ति थे। जानकी प्रसाद ने केशव की ‘रामचन्द्रिका’ की टीका ‘राम भक्ति प्रकाशिका’ नाम से की थी। इनका रचना-काल संवत् 1872 है। ‘मुक्ति रामायण’ जानकी प्रसाद का एक…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जानकी प्रसाद द्विवेदी

  1. दोहा - भाग 1 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    परम पुरुष कवि जानकी, बन्दत हौं सिर नाय।निज ही अनुभव तें हिए, जो प्रभु जान्यो जाय।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    काम घाट कवि जानकी, संगम पर मलमास।चढ़ै कमल सिव सीस पै, धन्य जन्म है तास।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    रूप सिंधु कवि जानकी, पार न सकहौ पाह।नैना ज्ञान मलाह की, चलिहै जो न सलाह।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    गुरु चातक अरु मीन को, पहिले ही कर लेव।पीछे तुम कवि जानकी, हित मग में पग देव।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    हाल समय कवि जानकी, अब ऐसहि रजपूत।शारदूल से शब्द हैं, कुतिया सी करतूत।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like