दोहा - भाग 2 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद द्विवेदीजानकी प्रसाद द्विवेदी

5 min read · 12.4K reads

काम घाट कवि जानकी, संगम पर मलमास।
चढ़ै कमल सिव सीस पै, धन्य जन्म है तास।।11।।

घूँघट में कवि जानकी, मुख सोहत इमि जोय।
गह्यो राहु मानों किधौं, ढँप्यो मेघ शशि होय।।12।।

बस कीन्हें कवि जानकी, कैसे री ब्रज-बाम।
सूधे सहज स्वभाव तें, तैंने टेढ़े श्याम।।13।।

कारी सारी में घनी, बुँ की स्वेत सुहाय।
जमुना में कवि जानकी, खिली चमेली आय।।14।।

मधु ऋतु या मधु मास में, मधु को पुण्य महान।
मोहि करौ कवि जानकी, प्रिया अधर मधु दान।।15।।

उलटी गति कवि जानकी, बिरहागिन की जोय।
दूर भये देही जरे, नीरे सीरी होय।।16।।

उल्टी गति कवि जानकी, बिरहानल की आय।
प्रजरै नीर उसीर के, पिय की बात बुझाय।।17।।

द्वार जाय कवि जानकी, गाय बिरह की गाथ।
दरस भीख याचक नयन, पला न पसारत हाथ।।18।।

खिले कमल दृग रूप सर, तिनको सौरभ पाय।
आवत हैं कवि जानकी, अलि नेही नित धाय।।19।।

भीर रूप की है जुरी, परी परब झख केत।
मन धन दै कवि जानकी, दृग छवि सौदा लेत।।20।।
जानकी प्रसाद द्विवेदी
About the poet

जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद काशी (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से थे। इनके पिता देवकीनन्दन बड़े रईस व्यक्ति थे। जानकी प्रसाद ने केशव की ‘रामचन्द्रिका’ की टीका ‘राम भक्ति प्रकाशिका’ नाम से की थी। इनका रचना-काल संवत् 1872 है। ‘मुक्ति रामायण’ जानकी प्रसाद का एक…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जानकी प्रसाद द्विवेदी

  1. दोहा - भाग 1 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    परम पुरुष कवि जानकी, बन्दत हौं सिर नाय।निज ही अनुभव तें हिए, जो प्रभु जान्यो जाय।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 3 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    रूप सिंधु कवि जानकी, पार न सकहौ पाह।नैना ज्ञान मलाह की, चलिहै जो न सलाह।।21।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 4 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    गुरु चातक अरु मीन को, पहिले ही कर लेव।पीछे तुम कवि जानकी, हित मग में पग देव।।31।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    हाल समय कवि जानकी, अब ऐसहि रजपूत।शारदूल से शब्द हैं, कुतिया सी करतूत।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    तजि दाड़िम कवि जानकी, बनि के निपट अधीर।कहाँ गयों रस लैन को, अरे कैथ पै कीर।।51।।

    12.4K reads