दोहा - भाग 5 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद द्विवेदीजानकी प्रसाद द्विवेदी

5 min read · 12.4K reads

हाल समय कवि जानकी, अब ऐसहि रजपूत।
शारदूल से शब्द हैं, कुतिया सी करतूत।।41।।

प्रथम रहे तुम सिन्धु विष, फिर हर के गर माहिं।
अब तुम हौं कवि जानकी, खलन बचन सर माहिं।।42।।

धनी भये कवि जानकी, जानों नहिं धनवान।
मन जाको धनवान है, सोई है धनवान।।43।।

बसनहिं ते कवि जानकी, मान होत जग माहि।
उदधि शम्भु को विष दियो, रमा दई हरि काहिं।।44।।

या को तौ कवि जानकी, अरे मीत निरधार।
सुमन रहैं कैसहु भले, बिन गुन होत न हार।।45।।

निज मन मानत मोद हैं, सिंह मतंग बिदार।
माखिन कौ कवि जानकी, करैं न शूर शिकार।।46।।

समय परे कवि जानकी, भ्रमर करील न जाय।
कितने परे उपास पर, केहरि घास न खाय।।47।।

कीचड़ में कवि जानकी, फँसत जबै गज आय।
तब मेंढ़क हू मूढ़ यह, चढ़त मूड़ पर जाय।।48।।

भले परै कवि जानकी, कितनेहु काल कराल।
पै मराल ताकत नहीं, तुच्छ तलैया ताल।।49।।

तज पराग कवि जानकी, भ्रमर न लोटत धूल।
दूधहिं पियत मराल हैं, छाछ न पीवत भूल।।50।।
जानकी प्रसाद द्विवेदी
About the poet

जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद काशी (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से थे। इनके पिता देवकीनन्दन बड़े रईस व्यक्ति थे। जानकी प्रसाद ने केशव की ‘रामचन्द्रिका’ की टीका ‘राम भक्ति प्रकाशिका’ नाम से की थी। इनका रचना-काल संवत् 1872 है। ‘मुक्ति रामायण’ जानकी प्रसाद का एक…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जानकी प्रसाद द्विवेदी

  1. दोहा - भाग 1 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    परम पुरुष कवि जानकी, बन्दत हौं सिर नाय।निज ही अनुभव तें हिए, जो प्रभु जान्यो जाय।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    काम घाट कवि जानकी, संगम पर मलमास।चढ़ै कमल सिव सीस पै, धन्य जन्म है तास।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    रूप सिंधु कवि जानकी, पार न सकहौ पाह।नैना ज्ञान मलाह की, चलिहै जो न सलाह।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    गुरु चातक अरु मीन को, पहिले ही कर लेव।पीछे तुम कवि जानकी, हित मग में पग देव।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    तजि दाड़िम कवि जानकी, बनि के निपट अधीर।कहाँ गयों रस लैन को, अरे कैथ पै कीर।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like