दोहा - भाग 4 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद द्विवेदीजानकी प्रसाद द्विवेदी

5 min read · 12.4K reads

गुरु चातक अरु मीन को, पहिले ही कर लेव।
पीछे तुम कवि जानकी, हित मग में पग देव।।31।।

बड़े संग कवि जानकी, लघु हू बड़पन पाय।
जिमि संगति कर अगरु की, धूम धूप कहलाय।।32।।

का अचरज कवि जानकी, माँगत ह्वै मुख म्लान।
परहित जल लै जलधि तें, घन ह्वै श्याम सुजान।।33।।

दुख मानत नर नरक कौ, कठिन कहत वह ठौर।
दुक्ख नहीं कवि जानकी, पै दरिद्र सम और।।34।।

दासन ने कवि जानकी, दृब्य लोभ में आय।
तन की जो स्वाधीनता, सोह दीन गँवाय।।35।।

बन में रह कवि जानकी, अपने दिवस गँवाय।
सेवा करबौ खलन की, पै यह भलो न आय।।36।।

गुण की करते जाँच हैं, जे हैं गुणी उदार।
चमड़े की कवि जानकी, करते जाँच चमार।।37।।

सदा जान कवि जानकी, तिनकी मूंछ मलीन।
पूँछ करें न गुनीन की, ते हैं पूँछ बिहीन।।38।।

दूर खड़े गुणवान हैं, दूर बँधे गज आयँ।
तौ इनके कवि जानकी, कहा मोल घट जायँ।।39।।

बुध जन तें कवि जानकी, मिलत नहीं दिल खोल।
तौ का मोती मोल घट, जो जानें नहिं कोल।।40।।
जानकी प्रसाद द्विवेदी
About the poet

जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद काशी (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से थे। इनके पिता देवकीनन्दन बड़े रईस व्यक्ति थे। जानकी प्रसाद ने केशव की ‘रामचन्द्रिका’ की टीका ‘राम भक्ति प्रकाशिका’ नाम से की थी। इनका रचना-काल संवत् 1872 है। ‘मुक्ति रामायण’ जानकी प्रसाद का एक…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जानकी प्रसाद द्विवेदी

  1. दोहा - भाग 1 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    परम पुरुष कवि जानकी, बन्दत हौं सिर नाय।निज ही अनुभव तें हिए, जो प्रभु जान्यो जाय।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    काम घाट कवि जानकी, संगम पर मलमास।चढ़ै कमल सिव सीस पै, धन्य जन्म है तास।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    रूप सिंधु कवि जानकी, पार न सकहौ पाह।नैना ज्ञान मलाह की, चलिहै जो न सलाह।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    हाल समय कवि जानकी, अब ऐसहि रजपूत।शारदूल से शब्द हैं, कुतिया सी करतूत।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    तजि दाड़िम कवि जानकी, बनि के निपट अधीर।कहाँ गयों रस लैन को, अरे कैथ पै कीर।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like