दोहा - भाग 1 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद द्विवेदीजानकी प्रसाद द्विवेदी

5 min read · 12.4K reads

परम पुरुष कवि जानकी, बन्दत हौं सिर नाय।
निज ही अनुभव तें हिए, जो प्रभु जान्यो जाय।।1।।

साँचे कवि कवि जानकी, सोई जानों आप।
गागर में भर देत हैं, जो सागर को आप।।2।।

कवि कटाक्ष कवि जानकी, जानों असि की धार।
बिन दानी बिन सूरमा, कौन सहै यह बार।।3।।

सगुण सरस कवि जानकी, सुवरण सुखद सराग।
इमि कविता अरु कामिनी, पावत हैं बड़ भाग।।4।।

अहो सुजन वह शर कहा, कहा काव्य वह आय।
पर हिय लग कवि जानकी, नहीं बेध जो जाय।।5।।

कबिता में कवि जानकी, दोषहि खोजत मूढ़।
सुन्दर बन में ऊँट ज्यों, इक कंटक तरु ढूँढ़।।6।।

बिधि हरि हर कवि जानकी, जिनके सबै गुलाम।
कुसुमायुध भगवान को, हमारी कोट प्रणाम।।7।।

बिचकौ नहिं कवि जानकी, रस सिंगार लखि मीत।
इहि बिनु जानें मिमि बँधैं, दम्पति डोरी प्रीत।।8।।

लखि सिंगार कवि जानकी, नाक सिकोरौ नाहिं।
इहि अभाव अब ह्वै रह्यो, कलह दम्पतिन माहिं।।9।।

को जाने कवि जानकी, बिना चले यह बाट।
अजब मजा तिन ने लिया, जिन लूटी रस-हाट।।10।।
जानकी प्रसाद द्विवेदी
About the poet

जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद काशी (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से थे। इनके पिता देवकीनन्दन बड़े रईस व्यक्ति थे। जानकी प्रसाद ने केशव की ‘रामचन्द्रिका’ की टीका ‘राम भक्ति प्रकाशिका’ नाम से की थी। इनका रचना-काल संवत् 1872 है। ‘मुक्ति रामायण’ जानकी प्रसाद का एक…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जानकी प्रसाद द्विवेदी

  1. दोहा - भाग 2 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    काम घाट कवि जानकी, संगम पर मलमास।चढ़ै कमल सिव सीस पै, धन्य जन्म है तास।।11।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 3 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    रूप सिंधु कवि जानकी, पार न सकहौ पाह।नैना ज्ञान मलाह की, चलिहै जो न सलाह।।21।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 4 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    गुरु चातक अरु मीन को, पहिले ही कर लेव।पीछे तुम कवि जानकी, हित मग में पग देव।।31।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    हाल समय कवि जानकी, अब ऐसहि रजपूत।शारदूल से शब्द हैं, कुतिया सी करतूत।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    तजि दाड़िम कवि जानकी, बनि के निपट अधीर।कहाँ गयों रस लैन को, अरे कैथ पै कीर।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like