दोहा - भाग 7 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद द्विवेदीजानकी प्रसाद द्विवेदी

5 min read · 12.4K reads

मत झगरन में मत परहु, एक ईश पहिचन।
मत वाले कवि जानकी, ये मतवाले जान।।61।।

सार नहीं कवि जानकी, नांहक की बकबाद।
अहो मीत मत बाद-कर, समय करौ मत बाद।।62।।

दीनन पै राखो दया, भूलौ नहिं करतार।
कहैं देत कवि जानकी, सबै धर्म को सार।।63।।

दुखियन के दुख को हरौ, सदा डरौ करतार।
यही जान कवि जानकी, सकल धर्म को सार।।64।।

बक बक के कवि जानकी, मेरी मरै बलाय।
घट भीतर ही राम हैं, दीन्हों सार सुनाय।।65।।

नहीं द्वारिका में अहै, नहीं मदीने माहिं।
है दिलवर कवि जानकी, अपने सीने माहिं।।66।।

जल ढारे माअी मले, होत न कोऊ शुद्ध।
सोइ शुद्ध कवि जानकी, जाकों हृदय बिशुद्ध।।67।।

को समुझै कवि जानकी, बिना किए सतसंग।
जो अपनो मन शुद्ध है, तौ घर ही में गंग।।68।।

हरि में जिनकी मति सदा, रँगराती दिन रात।
तिनकी है कवि जानकी, कहाँ पांत अरु जात।।69।।

सगुन रहे कवि जानकी, सगुन मिलत नहिं आन।
जब निरगुन नर होत है, निरगुन मिलत सुजान।।70।।
जानकी प्रसाद द्विवेदी
About the poet

जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद काशी (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से थे। इनके पिता देवकीनन्दन बड़े रईस व्यक्ति थे। जानकी प्रसाद ने केशव की ‘रामचन्द्रिका’ की टीका ‘राम भक्ति प्रकाशिका’ नाम से की थी। इनका रचना-काल संवत् 1872 है। ‘मुक्ति रामायण’ जानकी प्रसाद का एक…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जानकी प्रसाद द्विवेदी

  1. दोहा - भाग 1 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    परम पुरुष कवि जानकी, बन्दत हौं सिर नाय।निज ही अनुभव तें हिए, जो प्रभु जान्यो जाय।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    काम घाट कवि जानकी, संगम पर मलमास।चढ़ै कमल सिव सीस पै, धन्य जन्म है तास।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    रूप सिंधु कवि जानकी, पार न सकहौ पाह।नैना ज्ञान मलाह की, चलिहै जो न सलाह।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    गुरु चातक अरु मीन को, पहिले ही कर लेव।पीछे तुम कवि जानकी, हित मग में पग देव।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    हाल समय कवि जानकी, अब ऐसहि रजपूत।शारदूल से शब्द हैं, कुतिया सी करतूत।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी