दोहा - भाग 6 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद द्विवेदीजानकी प्रसाद द्विवेदी

5 min read · 12.4K reads

तजि दाड़िम कवि जानकी, बनि के निपट अधीर।
कहाँ गयों रस लैन को, अरे कैथ पै कीर।।51।।

तहाँ काम कवि जानकी, कोकिल कौ कछु नाहिं।
महा मधुर वक्ता जहाँ, दादुर दादा आहिं।।52।।

कहा कहौं कवि जानकी, ए रे षटपद कूर।
छोड़ केतकी के सुमन, जो तूँ गयो बबूर।।53।।

फूल नहीं फल हू नहीं, दल हू बड़ौ न बीर।
का करिहै कवि जानकी, रहि के कीर करीर।।54।।

जाँच लिए कवि जानकी, सबही इमली आम।
गुण बूझै को कविन के, बिना राम घनश्याम।।55।।

जाँच लियो कवि जानकी, सब ही पीतर सौन।
राम श्याम बिनु जगत में, साँचो नेही कौन।।56।।

चोखे के कवि जानकी, सबै लगावत दाम।
खोटे के गाहक अहैं, एक राम घनश्याम।।57।।

धन कीरति पद तियन कौ, सब जग पागल जान।
ईश्वर कौ कवि जानकी, बिरलौ पागल मान।।58।।

जगत क्षुधित जानों तिय, स्वर्ग क्षुधित नामर्द।
ईश क्षुधित कवि जानकी, जानों सच्चा मर्द।।59।।

सब जग की कवि जानकी, विद्या पढ़ी सुजान।
तऊ कहा भौ नहिं भयो, जो आतम कौ ज्ञान।।60।।
जानकी प्रसाद द्विवेदी
About the poet

जानकी प्रसाद द्विवेदी

जानकी प्रसाद काशी (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से थे। इनके पिता देवकीनन्दन बड़े रईस व्यक्ति थे। जानकी प्रसाद ने केशव की ‘रामचन्द्रिका’ की टीका ‘राम भक्ति प्रकाशिका’ नाम से की थी। इनका रचना-काल संवत् 1872 है। ‘मुक्ति रामायण’ जानकी प्रसाद का एक…

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जानकी प्रसाद द्विवेदी

  1. दोहा - भाग 1 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    परम पुरुष कवि जानकी, बन्दत हौं सिर नाय।निज ही अनुभव तें हिए, जो प्रभु जान्यो जाय।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    काम घाट कवि जानकी, संगम पर मलमास।चढ़ै कमल सिव सीस पै, धन्य जन्म है तास।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    रूप सिंधु कवि जानकी, पार न सकहौ पाह।नैना ज्ञान मलाह की, चलिहै जो न सलाह।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    गुरु चातक अरु मीन को, पहिले ही कर लेव।पीछे तुम कवि जानकी, हित मग में पग देव।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - जानकी प्रसाद द्विवेदी

    हाल समय कवि जानकी, अब ऐसहि रजपूत।शारदूल से शब्द हैं, कुतिया सी करतूत।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like