कश्तियाँ डूब रही हैं कोई साहिल लाओ - जमुना प्रसाद राही

जमुना प्रसाद राहीजमुना प्रसाद राही

3 min read · 12.4K reads

कश्तियाँ डूब रही हैं कोई साहिल लाओ
अपनी आँखें मेरी आँखों के मुक़ाबिल लाओ

फूल काग़ज के हैं अब काँच के गुल-दानों में
तुम भी बाज़ार से पत्थर के अनादिल लाओ

एक आवाज़ उभरती है पस-ए-मंज़र-ए-ख़ूँ
ऐ उजालो मेरी तस्वीर का क़ातिल लाओ

मुड़ के देखोगे तो पत्थर से बदल जाओगे
अब तसव्वुर में न छोड़ी हुई मंज़िल लाओ

रौशनी है मेरी वीरान-निगाही का सबब
अब न चेहरा कोई सूरज के मुमासिल लाओ
जमुना प्रसाद राही
About the poet

जमुना प्रसाद राही

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जमुना प्रसाद राही

  1. दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैं - जमुना प्रसाद राही

    दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैंज़माना चीख़ रहा था के बे-ख़बर था मैं

    12.4K reads
  2. गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगा - जमुना प्रसाद राही

    गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगाएक दिन दरिया सभी दीवार ओ दर ले जाएगा

    12.4K reads
  3. हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरा - जमुना प्रसाद राही

    हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरामैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा

    12.4K reads
  4. जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआ - जमुना प्रसाद राही

    जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआलश्‍कर-ए-शब सुब्ह की सरहद पे क्यूँ पसपा हुआ

    12.4K reads
  5. जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तक - जमुना प्रसाद राही

    जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तकख़्वाब बुनते रहो ताबीर नज़र आने तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like