ये क़बा-ए-कुहना उतार दो न सुबुक - जमील मज़हरी

जमील मज़हरीजमील मज़हरी

8 min read · 12.4K reads

ये क़बा-ए-कुहना उतार दो न सुबुक हो चश्म-ए-नियाज़ में
के जगह जगह से है कुहनगी का असर लिबास-ए-मजाज़ में

है फिर इक सहर की हमाहमी तप-ओ-ताब-ए-सीना-ए-राज़ में
दिल-ए-शब अभी से धड़क रहा है सुकूत-ए-शाम-ए-हिजाज़ में

किसी संग-ए-राह ने ये कहा के सुन ऐ मुसाफ़िर-ए-ज़िंदगी
तेरे पा-ए-शौक़ की आफ़ियत है इसी नशेब-ओ-फ़राज़ में

अरे नाल-ए-दिल-ए-बेकसाँ तू पयम्बरों की दुआ नहीं
सर-ए-अर्श तेरी जगह कहाँ उतर आ क़ुलूब-ए-गुदाज़ में

जो यही मिजाज़ है हुस्न का तो किसे हो इश्क़ का हौसला
नज़र आ रहा है किसी का दिल मुझे शम्मा तेरे गुदाज़ में

ये ख़ुदी के आरिज़-ए-मह-वशाँ में भी महव-ए-ख़ुद-निगरी रहा
मेरा आईना के रचा हुआ था मज़ाक-ए-आईना-साज़ में

तेरे गेसुओं की दास्ताँ पे नहीं है ख़त्म ये दास्ताँ
के जुनूँ के और भी सिलसिले हैं हवस की उम्र-ए-दराज़ में

न फ़रोग़-ए-हुस्न है मुज़्महिल न मिजाज़-ए-इश्क़ है मोतदिल
वही एक शोरिश-ए-आब-ओ-गिल कहीं सोज़ में कहीं साज़ में

है फ़रोग़ रू-ए-अयाज़ से ताप-ओ-ताब-ए-सीना-ए-ग़ज़नवी
ताप-ओ-ताब सीना-ए-ग़ज़नवी की लहक है रू-ए-अयाज़ में

हैं निज़ाम-ए-शाम-ओ-सहर में भी इसी कशमकश की अलामतें
जो हिजाब ओ नूर की कश्मकश है ज़मीर-ए-नाज़-ओ-नियाज़ में

ये नमाज़-ए-सेहन-ए-हरम नहीं ये सलात-ए-कूचा-ए-इश्क़ है
न दुआ का होश सुजूद में अन अदब की शर्त नमाज़ में

जो खड़े हैं आलम-ए-ग़ौर में वो खड़े हैं अलाम-ए-ग़ौर में
जो झुके हुए हैं नमाज़ में वो झुके हुए हैं नमाज़ में

ये वो ज़िंदगी है जमील से भी जो आज तक न सँवर सकी
जो उलझ गया सो उलझ गया ख़म-ओ-पेच-ए-ज़ुल्फ़-ए-दराज़ में
जमील मज़हरी
About the poet

जमील मज़हरी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जमील मज़हरी

  1. शायरी के नए दौर - जमील मज़हरी

    जमील मज़हरीसैयद काज़िमअली ‘जमील’ मज़हरीका जन्म बिहार प्रान्तीय ‘सारन’ ज़िलेके हसनपुरमें सितम्बर 1905 ई. में हुआ था। आपके दादा मौलाना मज़हर हुसैन उत्तरप्रदेशीय ग़ाज़ीपुर-निवासी थे। उनका विवाह हसनपुरमें हुआ था और वे वहीं बस गये थे। उन्हीं दादाकी स्मृति-स्वरूप ‘जमील’ अपने नाम के साथ ‘मज़हरी’ (मज़हर वंशीय) लिखते हैं। जमीलकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। 1915 ई. में मोतिहारी ज़िला-स्कूलमें प्रविष्ट हुए। 1920 ई. में कलकत्ते चले गये। वहींसे मैट्रिक पास किया। कलकत्ते से ही 1928 में बी.ए. और फ़ारसी एवं मुस्लिम इतिहासमें 1931 में एम.ए. किया।

    12.4K reads
  2. तोल अपने को तोल - जमील मज़हरी

    देख के कर्रोफ़र दौलत की तेरा जी ललचायसूँघ के मुश्की ज़ुल्फ़ों की बू नींद-सी तुझ को आए

    12.4K reads
  3. औरत - जमील मज़हरी

    है तेरे जल्वा-ए-रंगी[1] से उजाली दुनियातुझसे आबाद है शाइर की ख़याली दुनिया

    12.4K reads
  4. बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब - जमील मज़हरी

    बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब करवट बदलते हैंमोहब्बत के तसव्वुर भी नए साँचों में ढलते हैं

    12.4K reads
  5. ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर - जमील मज़हरी

    ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर हुआउस ने जब कुछ हम से माँगा तो ख़ुदा क्यूँ कर हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like