औरत - जमील मज़हरी

जमील मज़हरीजमील मज़हरी

6 min read · 12.4K reads

है तेरे जल्वा-ए-रंगी[1] से उजाली दुनिया
तुझसे आबाद है शाइर की ख़याली दुनिया

नग़्म:-ए-रूहे अमल[2], बू-ए-गुलिस्तान-ए-हयात[3]
गर्मि-ए-बज़्मे जहाँ[4] शमः-ए-शबिस्तान-ए-हयात[5]

तू है मासूम, तिरी सारी अदाएँ मासूम
इन्तहा ये है कि होती है ख़ताएँ मासूम

हुस्न किरदार निहाँ[6] हुस्न तबीयत में[7] तेरे
मय-ए-सर जोश-ओ-वफ़ा शीशः-ए-इस्मत[8] में तेरे

अपने हाथों से ख़ुदा ने है बनाया तुझको
हम कहेंगे दिल-ए-फ़ितरत की तमन्ना तुझको

माहे-कामिल[9] से तड़प, बर्क़ से[10] ग़ैरत माँगी
सीनः-ए-मिहर से[11] थोड़ी-सी हरारत माँगी

रूह[12] फूलों की बनी, जिससे वह ख़ुशबू लेकर
दिल-ए-शाइर के अमानत थे जो आँसू लेकर

गूँधा क़ुदरत ने तिरी शोख़ तबीयत का ख़मीर
और तिरी ख़ाक के ज़र्रों से मुहब्बत का ख़मीर

दहर में[13] मक़सदे-तख़लीक की[14] हामिले[15] है तू
जिसके आगोश में[16] कुलज़म[17] है, वह साहिल[18] है तू

चढ़ के परवान तेरी गोद से इन्साँ निकला
तूने जिस फूल को सींचा वह गुलिस्ताँ निकला

मानि-ए-लफ़्ज़-ए-सकूँ राज-ए-मुहब्बत है तू
है ये मुज्मल[19] तेरी तारीफ़ कि औरत है तू
जमील मज़हरी
About the poet

जमील मज़हरी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जमील मज़हरी

  1. शायरी के नए दौर - जमील मज़हरी

    जमील मज़हरीसैयद काज़िमअली ‘जमील’ मज़हरीका जन्म बिहार प्रान्तीय ‘सारन’ ज़िलेके हसनपुरमें सितम्बर 1905 ई. में हुआ था। आपके दादा मौलाना मज़हर हुसैन उत्तरप्रदेशीय ग़ाज़ीपुर-निवासी थे। उनका विवाह हसनपुरमें हुआ था और वे वहीं बस गये थे। उन्हीं दादाकी स्मृति-स्वरूप ‘जमील’ अपने नाम के साथ ‘मज़हरी’ (मज़हर वंशीय) लिखते हैं। जमीलकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। 1915 ई. में मोतिहारी ज़िला-स्कूलमें प्रविष्ट हुए। 1920 ई. में कलकत्ते चले गये। वहींसे मैट्रिक पास किया। कलकत्ते से ही 1928 में बी.ए. और फ़ारसी एवं मुस्लिम इतिहासमें 1931 में एम.ए. किया।

    12.4K reads
  2. तोल अपने को तोल - जमील मज़हरी

    देख के कर्रोफ़र दौलत की तेरा जी ललचायसूँघ के मुश्की ज़ुल्फ़ों की बू नींद-सी तुझ को आए

    12.4K reads
  3. बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब - जमील मज़हरी

    बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब करवट बदलते हैंमोहब्बत के तसव्वुर भी नए साँचों में ढलते हैं

    12.4K reads
  4. ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर - जमील मज़हरी

    ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर हुआउस ने जब कुछ हम से माँगा तो ख़ुदा क्यूँ कर हुआ

    12.4K reads
  5. हस्ती है जुदाई से उस की जब वस्ल हुआ - जमील मज़हरी

    हस्ती है जुदाई से उस की जब वस्ल हुआ तो कुछ भी नहींदरिया में न था तो क़तरा था दरिया में मिला तो कुछ भी नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like