सोज़िश-ए-शोला-ए-फुर्क़त से फ़ना हो जाना

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

सोज़िश-ए-शोला-ए-फुर्क़त से फ़ना हो जाना

मरज़-ए-ग़म के लिए है ये दवा हो जाना

सहल है नावक-ए-मिज़्गाँ का क़ज़ा हो जाना

ग़म्ज़ा-ए-चश्म का आसाँ है जफ़ा हो जाना

आरज़ू तुझ से ये कहता हूँ शब-ए-फ़ुर्क़त में

ख़ुद दुआ होना कभी दस्त-ए-दुआ' हो जाना

सूरत-ए-ख़ाक-ए-गुलिस्ताँ में न रहना ऐ दिल

मिस्ल-ए-बू दामन-ए-गुलशन से जुदा हो जाना

दाग़ बन कर तो रहा दामन-ए-क़ातिल पे मगर

बू-ए-ख़ूँ बहर-ए-ख़ुदा बू-ए-वफ़ा हो जाना

बे-क़रारी से तो राहत हो कोई दम हासिल

जिस्म से जान-ए-हज़ीं जल्द जुदा हो जाना

शब-ए-ग़म दिल से 'जमीला' ने यही रो के कहा

मिल के मिट्टी में तो नक़्श-ए-कफ़-ए-पा हो जाना

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like