मुश्किल है कि पहलू से जुदा दिल नहीं होता

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

मुश्किल है कि पहलू से जुदा दिल नहीं होता

और मेरे सताने से वो ग़ाफ़िल नहीं होता

पर्दे में अगर उस के मिरा दिल नहीं होता

आईना रुख़-ए-यार के क़ाबिल नहीं होता

जब क़स्द मुसम्मम है तो हर कार है आसाँ

जो काम कि मुश्किल है वो मुश्किल नहीं होता

गर पर्दा-नशीनी तुझे मंज़ूर थी दिलबर

दिल मेरा तिरे वास्ते महमिल नहीं होता

मय-ख़ाना को जाता हूँ ये तकरार अबस है

नासेह तो किसी तौर से क़ाइल नहीं होता

सफ़्फ़ाक कहा मैं उन्हें हँस के वो बोले

हर साहब-ए-शमशीर तो क़ातिल नहीं होता

दीदार-तलब का तालिब है उसे जल्वा दिखा दे

आशिक़ तू ज़र-ओ-माल का साइल नहीं होता

वो नूर-ए-मुबीं जो कि तजल्ली-ए-लक़ा है

उस का ब-जुज़ आदम कोई हामिल नहीं होता

मेरा तो पता ख़ाक भी रहता न 'जमीला'

गर फ़ज़्ल-ए-इलाही मिरे शामिल नहीं होता

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय